अभिनेत्री नोरा फतेही कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर और सहयोगियों के खिलाफ चल रही धन शोधन जांच के सिलसिले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए शुक्रवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुईं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।फतेही (30) से पूर्व में संघीय एजेंसी पूछताछ कर चुकी है।
सूत्रों के मुताबिक चंद्रशेखर के बारे में पूछताछ की जाएगी और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत उनका बयान दर्ज किया जाएगा।ईडी ने इस मामले में दायर अपने पहले के आरोपपत्र में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को एक आरोपी के रूप में नामित किया था, जबकि फतेही का बयान उसी अभियोजन पक्ष की शिकायत में शामिल था।
एजेंसी ने आरोप लगाया है कि 32 वर्षीय चंद्रशेखर ने फर्नांडीज के लिए उपहार खरीदने के लिए अवैध धन का इस्तेमाल किया, जो उसने फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह सहित हाई-प्रोफाइल लोगों को धोखा देकर कमाया था। यह राशि करीब 200 करोड़ रुपये की थी। चंद्रशेखर को ईडी ने गिरफ्तार किया था।


Download Android App
Download iOS App



