हाल ही में उत्तराखंड के चमोली जिले के कांडई चंद्रशिला गांव में रहने वाली युवती मोनिका राणा का भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में वैज्ञानिक के पद पर चयन हुआ है। इससे पूरे क्षेत्र में लोग खुशी से झूम उठे हैं। मोनिका ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने पेरेंट्स को दिया है। मोनिका का कहना है कि कड़ी मेहनत और लगन से की गई मेहनत से आप अपने लक्ष्य को जरूर हासिल कर सकते हैं।
इस समय मोनिका का परिवार देहरादून में रह रहा है। मोनिका के पिता शिशुपाल सिंह राणा सेना के शिक्षा कोर से नायब सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। जबकि उनकी मम्मी जिनका नाम ऊषा राणा घर में ही रहती हैं। अपने तीन बहनों और एक भाई में मोनिका सबसे बड़ी है।
मोनिका ने किया प्रदेश का नाम रोशन
मोनिका की एक बहन जिनका नाम दीपिका राणा है वह दिल्ली में आईएएस की तैयारी कर रही हैं। जबकि छोटी बहन सोनी राणा भारतीय सेना के नेवी हॉस्पिटल मुंबई में नर्सिंग ऑफिसर का प्रशिक्षण ले रही हैं। और भाई जिसका नाम सूरज राण है वो डीबीएस कॉलेज देहरादून में बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र हैं। मोनिका के वैज्ञानिक बनने पर उसके चाचा और ग्राम प्रधान मनोरमा भंडारी और भगवत सिंह ने कहा कि मोनिका ने क्षेत्र का ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।


Download Android App
Download iOS App



