संयुक्त अरब अमीरात से 22 जुलाई को त्रिशूर आए युवक की मौत की पुष्टि हो गई है। युवक की मौत मंकीपॉक्स से हुई है। केरल के स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
मंंकीपॉक्स से एक व्यक्ति हुई मौत
युवक के नमूनों को एनआईवी पुणे में भेजे गए थे, जिसके सोमवार को परिणाम पॉजीटिव मिले। 22 साल के हफीज का रविवार को निधन हो गया और उसके बाद से उसमें मंकीपॉक्स होने का शक होने लगा। जल्द ही स्वास्थ्य अधिकारी हरकत में आ गए और कोझीकोड हवाई अड्डे पर आने वाले यात्रियों की सूची तैयार करना शुरू कर दिया। पता चला कि हवाई अड्डे पर उनका स्वागत करने के लिए उनके चार दोस्त और उनके परिवार के सदस्य भी थे। अगले दिन वह अपने दोस्तों के साथ फुटबॉल खेल रहा था तभी उसे कोई समस्या हुई, इस दौरान 27 जुलाई को उसे एक स्थानीय क्लिनिक ले जाया गया और वहां से उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, युवक का रविवार को निधन हो गया।

अब तक 21 लोगों की पहचान प्राथमिक संपर्को के रूप…….
स्वास्थ्य विभाग ने मृतकों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों से संपर्क करने का काम शुरू कर दिया है। त्रिशूर के रहने वाले राज्य के राजस्व मंत्री के. राजन ने कहा कि अब तक 21 लोगों की पहचान प्राथमिक संपर्को के रूप में की गई है और उन्हें अलग-थलग कर दिया गया है। राजन ने कहा, अभी तक किसी प्राथमिक संपर्क में किसी तरह की समस्या होने की कोई सूचना नहीं मिली है। हालांकि, स्वास्थ्य अधिकारी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और शहर में हाई अलर्ट जारी है।


Download Android App
Download iOS App



