मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक निजी अस्पताल में सोमवार दोपहर को अचानक भीषण आग लग गई, जिससे अफरा-तफरा मच गई।
न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में लगी आग
जबलपुर के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि यह आग गोहलपुर थानाक्षेत्र में दमोर नाका के पास न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में आग लग गयी। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्ट्या प्रतीत होता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग लगी।

जारी है रेस्कयू ऑपरेशन
जानकारी के मुताबिक बहुगुणा ने बताया कि इस आग में फंसे मरीजों को निकालने का अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि अग्निशमन दल आग को बुझाने में लगा है।


Download Android App
Download iOS App



