आंध्र प्रदेश में बुधवार को 10,128 और लोगों के कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ राज्य में कुल कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 1,86,461 हो गई है। लगातार तीन दिन तक 10,000 से अधिक नए मामले सामने आने के बाद 31 जुलाई के बाद राज्य में संक्रमण के मामलों में थोड़ी गिरावट आयी थी।
राज्य सरकार द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक गत 24 घंटे में और 77 लोगों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है। अब तक कुल 1681 मरीजों की मौत हो चुकी है।
पिछले 24 घंटों में 8,729 मरीज संक्रमण से मुक्त हो गए। बुलेटिन के मुताबिक राज्य में 1,04,3534 संक्रमित ठीक हो चुके हैं जबकि 80,426 कोविड-19 मरीजों का इलाज चल रहा है।


Download Android App
Download iOS App



