मिजोरम के कोलासिब और मामित जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि के साथ आए तूफान से एक गिरजाघर की इमारत समेत 200 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि तूफान में अभी तक किसी की मौत की खबर नहीं है। तूफान शनिवार देर रात को दो जिलों में आया था।
उन्होंने बताया कि एक प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार कोलासिब जिले में कम से कम 220 मकान और गिरजाघर की इमारत क्षतिग्रस्त हो गयी। असम सीमा के समीप मामित जिले में करीब 18 मकान क्षतिग्रस्त हुए।


Download Android App
Download iOS App



