MP: जमीन का विवाद बना काल, मुरैना में एक की परिवार के 6 लोगों की हत्या,भारी पुलिसफोर्स तैनात

Summary :

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के पोरसा में जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष का रुप ले लिया। लाठी-डंडे चले, फिर बंदूकें भी चली और 6 लोगों की मौत हो गई।

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के पोरसा में जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष का रुप ले लिया। लाठी-डंडे चले, फिर बंदूकें भी चली, इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है।  

मिली जानकारी के अनुसार, सोहनिया थाना क्षेत्र के लेपा गांव में रंजीत तोमर और राधे तोमर के परिवार के बीच लंबे अरसे से जमीन का विवाद चला आ रहा है। पूर्व में भी इनके बीच खूनी संघर्ष हो चुका है और कुछ लोग मारे भी जा चुके हैं। उसी के चलते शुक्रवार को भी यहां विवाद हुआ।
बताया गया है कि पहले एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला किया गया और फिर गोली चली। इस खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या कर दी गई। गांव में तनाव है और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दे रही है।

Desk Team