मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में गौ तस्करी करने वालों को पुलिस के साथ भीड़ ने पकड़ा और भीड़ ने एक तस्कर की धुनाई कर दी। वहीं चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। हालांकि पुलिस गौ तस्कर को भीड़ द्वारा पीटने की बात से इनकार कर दिया है।
मुलताई पुलिस के मुताबिक, रविवार देर शाम ग्रामीणों ने घेराबंदी कर महाराष्ट्र की ओर जा रहे तीन पिक अप गाड़ियां पकड़ी, जिसमें से दो वाहनों के चालक और साथी फ रार हो गए, जबकि एक वाहन के ड्राइवर और क्लीनर को पकड़ा गया। जिनके पास से 32 नग गौवंश बरामद किए गए हैं। इनमे दो गौवंश की मौत हो गयी थी।
पकड़े गए दोनों आरोपी महाराष्ट्र के अमरावती जिले के रहने वाले हैं। भीड़ द्वारा कथित तस्कर की पिटाई और उसे सड़क पर घसीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। एक आरेापी ने ग्रामीणों पर पीटने, रुपये और मोबाइल छुड़ाने का आरोप लगाया है। उसकी सफोई है कि वे जो मवेशी ले जा रहे थे, उनके पास उसकी रसीदें हैं। उन्हें रास्ते में जबरदस्ती रोक कर पीटा गया है।
मुलताई के थाना प्रभारी संतोष पन्द्रे का कहना है कि पकड़े गए आरोपी गौवंश तस्कर हैं और उन्होंने ग्रामीणों की सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। इन पर गौ तस्करी का प्रकरण भी दर्ज हुआ है। चार आरोपी फ रार हैं, जो पकड़े गए हैं उन्हें भागते हुए पुलिस के साथ ग्रामीणों ने पकड़ा था। ग्रामीणों ने पीटा नहीं है। हां, जो वीडियो सामने आया है उसमें ग्रामीण आरोपी को पकड़कर खेत ले जा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



