ओडिशा में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,861 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,27,832 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को ये जानकारी दी। राज्य में एक दिन में 10 नई मौतों के बाद कोविड-19 से कुल मौतों की संख्या 556 हो गई है।

राज्य में 30,919 एक्टिव मामले हैं, जबकि इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़ कर 96,364 हो गई है। गंजम में तीन मौतें दर्ज हुई हैं जबकि बालासोर, खोरधा, कटक, कटक, कालाहांडी, कोरापुट, रायगादा जिलों में एक-एक मौत दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा खोरधा में 767 नए मामले दर्ज किए गए, उसके बाद कटक (386) और जाजपुर (285) में।


Download Android App
Download iOS App



