प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रेरक और जन मानस में आशा जगाने वाला बताते हुए मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री पर विश्वास करती है, इसलिए वह उनकी बात और आवाज को सुनती है।
विष्णुदत्त शर्मा ने बीजेपी की रविवार जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास करती है, इसीलिए उनकी बात सुनती है। कोरोना संकट से बचने के लिए देश का प्रत्येक नागरिक उनकी बात को मानता है। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन को लेकर ग्रामीणों में फैले भ्रम को प्रधानमंत्री ने जिस तरह से दूर करने का प्रयास किया है। उससे वैक्सीनेशन को लेकर लोगों की सोच बदलेगी और वैक्सीनेशन के लिए लोग प्रोत्साहित होंगे।
CM शिवराज ने व्यक्त किया PM मोदी का आभार, कहा- नि:शुल्क वैक्सीन देने के साथ, लोगों का भ्रम किया दूर
उन्होंने कहा कि विपक्ष वैक्सीन को लेकर जनता को भ्रमित करता रहता है, लेकिन जनता यह जानती है कि पूरे देश में वैक्सीन भी पहुंच रही है। जो भी आवश्यक होगा वह जनता तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि देश सेवा और देश का गौरव बढ़ने वाले लोगों से प्रेरणा पाकर हम देश और प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाएंगें।


Download Android App
Download iOS App



