MP Budget: पहली बार ग्रीन बजट पेश, मध्य प्रदेश की सड़कों से हटाएं जाएंगे 15 साल पुराने वाहन

Summary :

मध्यप्रदेश के वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को 2023-24 का बजट पेश करते हुए ग्रीन बजट भी घोषित किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने 15 साल पुराने वाहनों को हटाने और उन्हें स्क्रैप करने की नीति जारी की है।

मध्यप्रदेश के वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को 2023-24 का बजट पेश करते हुए ग्रीन बजट भी घोषित किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने 15 साल पुराने वाहनों को हटाने और उन्हें स्क्रैप करने की नीति जारी की है। राज्य सरकार अप्रैल 2023 से इसे लागू करेगी। लगभग एक हजार सरकारी वाहनों का संचालन बंद किया जाएगा। इनके स्थान पर इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे जाएंगे। 
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने मांगे इंदौर के तीन लोगों से सुझाव चर्चा के लिए  भोपाल बुलाया - Finance Minister Jagdish Deora sought suggestions from three  people of Indore called ...
आपको बता दें कि वित्त मंत्री ने बताया इंदौर ग्रीन बॉण्ड योजना से 244 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं। इन पैसों का इस्तेमाल सोलर पावर प्लांट लगाने में किया जाएगा। इस प्लांट से बिजली की सप्लाई होगी और हर साल करीब 5 करोड़ रुपये की बचत भी मुमकिन हो सकेगी।
दिल्ली के बाद अब इस राज्य में भी नहीं चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां, 70 लाख  वाहन होंगे बंद - 15 years old vehicle ban west bengal national green  tribunal vehicle pollution car pollution mbh – News18 हिंदी
साथ ही जगदीश देवड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी कई मौकों पर जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 2070 तक भारत को शून्य कार्बन उत्सर्जन वाला देश बनाने का संकल्प लिया है। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रकृति के साथ प्रगति करना ही हमारा मूल-मंत्र है। विधानसभा में जानकारी दी गई कि अब तक करीब 38 लाख से अधिक पौधे लगाए गए हैं।

Desk Team