मध्य प्रदेश के खरगोन में ईंधन टैंकर में आग लगने की घटना में पांच और लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।यहां से करीब 125 किलोमीटर दूर जिले के एक गांव के पास 26 अक्टूबर को ईंधन टैंकर पलटने के बाद उसमें आग लग गई थी जिससे एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि अगले दिन अस्पताल में एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गयी।
वाहन से ईंधन एकत्र कर रहे थे लोग
अधिकारियों ने बताया कि जब लोग पलटे हुए वाहन से ईंधन एकत्र कर रहे थे तब उसमें विस्फोट हो गया।खरगोन के अनुविभागीय दंडाधिकारी (SDM) ओम नारायण सिंह बडकुल ने कहा कि शुक्रवार को इंदौर के एक अस्पताल में दो और लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य लोगों की दो दिन पहले मौत हो गयी थी।उन्होंने कहा कि शुक्रवार को हुई मौतों के साथ ही इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गयी है।
इस बीच, खरगोन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश पर बडकुल ने 13 पीड़ितों के परिजनों को अंजनगांव जाकर चार-चार रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की।उन्होंने कहा कि शुक्रवार को दम तोड़ने वाले दो लोगों के शव शाम को उनके गृह नगर ले जाये जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



