मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब काबू में है। संक्रमितों के आंकड़ों में गिरावट हो रही है इस बीच राज्य सरकार ने कोरोना प्रोटोकॉल में छूट दी है। सरकार ने ईदगाह को छोड़कर सभी धार्मिक स्थलों में 50 लोगों केा एक साथ प्रवेश की अनुमति दे दी गई है। अभी तक अधिकतम छह लोग ही प्रवेश कर पाते थे।
राज्य के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि सभी धार्मिक एवं पूजा स्थलो में स्थान की उपलब्धता को ध्यान में रखकर एक समय में अधिकतम 50 लोग पूजा व अर्चना कर सकेंगे। साथ ही कोविड-19 के लिए तय प्रोटोकाल का पालन कराना प्रबंधन के लिए बंधनकारी होगा।
आदेश मे साफ किया गया है कि यह सुविधा ईदगाह को छोड़कर होगी। इस तरह ईदगाह अब भी सूने ही रहेंगे। इस वजह से ईद उल अजहा की नमाज ईदगाह की बजाय मस्जिदों में अता की जा सकेगी। यह व्यवस्था 31 जुलाई तक लागू रहेगी।सोमवार के आंकड़ों के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,91,670 तक पहुंच गयी।प्रदेश में पिछले 24 घंटे में किसी भी व्यक्ति की कोरोना से मौत नहीं हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 10,512 है। वर्तमान में 202 मरीजों का इलाज चल रहा है।


Download Android App
Download iOS App



