ममता बनर्जी के गढ़ में अपनी फतह का परचम लहराने के लिए मैदान में उतरी बीजेपी अपनी कमर कस चुकी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को बीरभूम जिले के तारापीठ में दूसरे चरण के तहत ‘परिवर्तन यात्रा’ को हरी झंडी दिखाई। बीजेपी की इस यात्रा को मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने परिवर्तन की हवा बताया।
गृहमंत्री मिश्रा ने कहा, पश्चिम बंगाल में आमूलचूल परिवर्तन देख रहा हूं। ऐसा लग रहा है कि जनता ने मन बना लिया है। तृणमूल अब तिनके की तरह उड़ने वाली है। यहां परिवर्तन की हवा चल रही है। ‘परिवर्तन यात्रा’ को हरी झंडी दिखाते हुए नड्डा ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने “राजनीति का अपराधीकरण, भ्रष्टाचार को संस्थागत और पुलिस का राजनीतिकरण किया।”
बीरभूम में बोले नड्डा-ममता के नेतृत्व में बंगाल की संस्कृति को खतरा
उन्होंने कहा, “तृणमूल कांग्रेस लोगों को बाहरी बताकर उन्हें एक दूसरे के सामने कर रही है। यह शर्मनाक है। यह स्वामी विवेकानंद और गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर की धरती की संस्कृति नहीं है।” उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस का नारा “मां, माटी, मानुष” अब “तानाशाही, तोलेबाजी (रंगदारी) और तुष्टिकरण” में बदल गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल में “असल परिवर्तन” लेकर आएगी।


Download Android App
Download iOS App



