कमलनाथ के वायरल Video पर बोले MP के मंत्री-आतंकवादियों जैसी उनकी भाषा, दर्ज हो राजद्रोह का केस

Summary :

वायरल वीडियो में कमलनाथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से किसानों के मुद्दे पर ‘आग लगाने’ के लिए कह रहे हैं। मुद्दे पर शिवराज सरकार में पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने पलटवार किया है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ का एक वायरल वीडियो वायरल होने से एक बार फिर राज्य की सियासत गरमा गई है। वायरल वीडियो में कमलनाथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से किसानों के मुद्दे पर ‘आग लगाने’ के लिए कह रहे हैं। मुद्दे पर शिवराज सरकार में पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने पलटवार किया है।
महेंद्र सिंह सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि कमलनाथ जी ने अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, “मौका अच्छा है, आग लगाओ”। उन्होंने कहा, बम विस्फोट, आगजनी और हिंसा में शामिल होने के लिए आतंकवादी ही ऐसा कहते हैं। इस तरह की सभी हरकतें आतंकवाद की श्रेणी में आती हैं। उन्होंने कमलनाथ पर राजद्रोह के मुक़दमे की भी मांग की।


कमलनाथ के 20 सेकंड का यह वीडियो मध्य प्रदेश की बीजेपी इकाई द्वारा जारी किया गया है। इस वीडियो में कमलनाथ एक वर्चुअल मीटिंग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कमलनाथ ने वीडियो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा, “तुम लोगों को आग लगानी है। मैंने कहा था ये आग लगाने का मौका है। किसानों के साथ न्याय हो और दूसरा काम है आग लगाओ।” 

वहीं कांग्रेस ने वीडियो के सतह छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा कि कमल नाथ जी की तस्वीर लगाकर और आवाज एडिट कर इसे जारी किया गया है। यह फेक वीडियो है। बीजेपी की यही डर्टी पॉलिटिक्स है, बीजेपी की आइटी सेल इसमें माहिर है। 
कांग्रेस इसकी शिकायत साइबर सेल में करेगी। मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वे प्रदेश को तोड़ना चाहते हैं। आपदा में भी यह सिर्फ बातें करते हैं। कांग्रेस की ओर से वीडियो को झूठा बताने का बयान भाजपा नेता लोकेंद्र पाराशर के ट्वीट पर आया है। यह वीडियो उन्होंने ही ट्वीट किया था।

Desk Team