JEE Advance 2021 : जुलाई में नहीं होगी JEE एडवांस की परीक्षा, ऑफिसियल नोटिस जारी

Summary :

नोटिस में कहा गया है, “कोविड-19 के कारण महामारी की वर्तमान स्थिति को देखते हुए जेईई (एडवांस्ड) 2021 को स्थगित किया जाता है। यह परीक्षा 3 जुलाई 2021 को निर्धारित थी।”

देश में कोरोना वायरस की मौजूदा स्थिति को देखते हुए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, खड़गपुर (IIT Kharagpur) ने जेईई एडवांस्ड 2021 परीक्षा को स्थगित कर दिया है। जेईई (एडवांस्ड) की आधिकारिक वेबसाइट पर यह जानकारी दी गई है। 
नोटिस में कहा गया है, ‘‘कोविड-19 के कारण महामारी की वर्तमान स्थिति को देखते हुए जेईई (एडवांस्ड) 2021 को स्थगित किया जाता है। यह परीक्षा 3 जुलाई 2021 को निर्धारित थी। ’’ इसमें कहा गया है कि एंट्रेंस एग्जाम के लिए अगली तारीख की घोषणा एक सही समय पर की जाएगी।
इससे पहले, आठ जनवरी को जारी नोटिस के अनुसार, इंजीनियरिंग फैकल्टी में एडमिशन के लिए संयुक्त प्रवेश जेईई (एडवांस्ड) 2021 परीक्षा 3 जुलाई को निर्धारित की गई थी। गौरतलब है कि जेईई मेंस क्लियर करने वाले अभ्यर्थी जेईई एडवांस्ड में आवेदन करने के योग्य होते हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने कोविड-19 के कारण जेईई मेंस (JEE Main) की अप्रैल और मई सेशन की परीक्षा स्थगित कर दी थी। 

Desk Team