मध्यप्रदेश में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला है जिसने प्रशासन पर एक प्रश्न चिन्ह ला खड़ा कर दिया। विकास के मुद्दे को उठाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने औपचारिक तौर से कहा कि राज्य के शहडोल में एक युवक अपनी मां के शव को मोटरसाइकिल पर ले जाने को लेकर सरकार के प्रति गुस्सा फूट पड़ा, जिसमें की उन्होने सरकार को घेरते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में विकास की लहर अभी तक नहीं पैदा हुई इसके पीछे का कारण कौन, विकास सिर्फ भाषणों और झूठी घोषणाओं में ही रह गया हैं।

कमलनाथ का भाजपा प्रशासन पर फूटा गुस्सा
श्री कमलनाथ ने इससे जुड़ वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि ये मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के 18 वर्ष के विकास की शर्मनाक तस्वीर है। ये प्रदेश का स्वास्थ्य सिस्टम है। शहडोल में एक महिला की मौत के बाद शव वाहन ना मिलने पर बेटा मां के शव को 80 किमी दूर पटिये पर बांधकर बाइक से लेकर गया। त्रम्मिदार सोये रहे। मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि यहां विकास सिर्फ़ भाषणों और झूठी घोषणाओं में है, त्रमीन पर कुछ नहीं।


Download Android App
Download iOS App



