कार ने रौंदे कावड़िए, एक की मौत दो अन्य गंभीर रूप से घायल

Summary :

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के कुछ लोग कार से अपने पिता की अस्थियां विसर्जित करने सोरों जा रहे थे। उस दौरान शिकोहाबाद रोड स्थित चपरई मोड़ पर उनकी कार ने एक मोटरसाइकिल सवार तीन कांवड़ियों को रौंद दिया।

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के कुछ लोग कार से अपने पिता की अस्थियां विसर्जित करने सोरों जा रहे थे। उस दौरान शिकोहाबाद रोड स्थित चपरई मोड़ पर उनकी कार ने एक मोटरसाइकिल सवार तीन कांवड़ियों को रौंद दिया। जिस वजह से मोटरसाइकिल सवार एक कावड़िए की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
विनय की मौके पर ही मौत 
थाना अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया है कि तड़के लगभग साढ़े तीन बजे मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के कुछ लोग अपने पिता की अस्थियां विसर्जित करने के लिए कार से सोरों जा रहे थे। उन्होंने बताया कि रास्ते में रिजोर थाना क्षेत्र के शिकोहाबाद रोड स्थित चपरई मोड़ पर उनकी जीप ने एक मोटरसाइकिल सवार तीन कांवड़ियों को रौंद दिया। इस हादसे में विनय (22) की मौके पर ही मौत हो गई।
घायलों को रैफर किया गया हायर सेंटर आगरा 
उन्‍होंने बताया कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो अन्‍य कां‍वड़ियों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर आगरा रेफर कर दिया है।

Desk Team