‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग हुई खत्म, पार्टी में वीडियो कॉल पर दिखीं आलिया

Summary :

आलिया रणवीर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का रैपअप हो चुका है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। सोशल मीडिया पर रैपअप पार्टी की एक झलक फैंस के बीच शेयर की गई है।

आलिया रणवीर की फिल्म रॉकी
और रानी की प्रेम कहानी का रैपअप हो चुका है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। सोशल
मीडिया पर रैपअप पार्टी की एक झलक फैंस के बीच शेयर की गई है। इससे पहले फिल्म के
सेट से आलिया के रैपअप पार्टी की विडियोज शेयर की गई थी। तब फैंस ने रानी को खूब
सारा प्यार दिया था। वीडियो में आलिया पति रणबीर कपूर के गाने पर डांस करती दिखाई
दी थी। आपको बता दें कि फिल्म के रैपअप पार्टी से आया ये वीडियो फैंस को काफी भा
रहा है जिसकी वजह बैकग्राउंड में चल रहा गाना है।

करण जौहर, रणवीर सिंह

व्रचुअली पार्टी में जुड़ी
रही आलिया भट्ट-

इंस्टाग्राम पर करण और रणवीर
ने एक वीडियो शेयर किया जहां फिल्म की पूरी कास्ट और टीम साथ दिखाई दे रही है
।
सभी एक दूसरे से गले मिलते-बाय कहते और केक काटकर फेयरवेल देते दिख रहे हैं
।
फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं
। केक कटिंग सेरेमनी के वक्त
आलिया वीडियो कॉल पर मौजूद दिखती हैं
। कॉल पर आलिया को दिखाते हुए करण कहते हैं- ‘ये हैं रॉकी और रानी, वर्चुअल और रियल की प्रेम कहानी‘। वीडियो लेजेंड्री
स्टार्स धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी चियर करते दिख रहे हैं
। सेट का पूरा माहौल मस्ती भरा
दिख रहा है
। बता दें
धर्मा प्रोडक्शन के साथ ये रणवीर सिंह की पहली फिल्म है
। सेलिब्रेशन के वीडियो में रणवीर करण जौहर के साथ काम करने को लेकर
अपना उत्साह जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं
।

वीडियो में फैंस को फिल्म
की टाइटल ट्रैक भी सुनने को मिल रही है। सांग सुनकर आपको 90 की वाइब्स आएगी।
वीडियो में शबाना आजमी और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम खान भी नजर आ रहे हैं। बता
दें इब्राहिम फिल्म में असिसटेंट डायरेक्टर  का काम किया है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी अगले साल बड़े पर्दे पर आएगी।
फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया है। वहीं, फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और
प्रीति जिंटा भी नजर आएंगी।

 

Desk Team