महाराष्ट्र और दक्षिण के राज्यों से मध्यप्रदेश के सड़क संपर्क में सुधार के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को 2,300 करोड़ रुपये की लागत वाली पांच परियोजनाओं की नींव रखी। गडकरी ने इंदौर में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान रिमोट का बटन दबाकर इन परियोजनाओं के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत की।
सीएम योगी का बड़ा एक्शन, लखनऊ और कानपुर के कमिश्नर को हटाया
वही, अधिकारियों ने बताया कि ये परियोजनाएं मध्यप्रदेश से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर कुल 119 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण से संबंधित हैं, जिनसे रोजगार और निवेश के अवसर भी बढ़ेंगे। अधिकारियों के मुताबिक इन परियोजनाओं में इंदौर के तेजाजी नगर से बलवाड़ा (इंदौर-बुरहानपुर खंड) के बीच चार लेन वाली सड़क का निर्माण, इंदौर-राघोगढ़ (इंदौर-हरदा खंड) मार्ग पर चार लेन वाली सड़क का निर्माण और इंदौर के राऊ सर्कल पर छह लेन वाले फ्लाईओवर का निर्माण शामिल है।
राजस्थान सरकार ने सात आईएएस, चार आईपीएस और सात आईएफएस अधिकारियों का किया तबादला
हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि गडकरी ने इंदौर के राऊ सर्कल पर सर्विस रोड के फिर से निर्माण और इंदौर के तेजाजी नगर से बलवाड़ा के बीच मौजूदा सड़क को मजबूत किए जाने के कार्यों की भी नींव रखी। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्य के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव भी मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



