बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने हाल ही में अपने न्यूड फोटोशूट से चर्चाओं के
बाजार में तहलका मचा दिया था। हर किसी जुबान पर उस वक्त सिर्फ रणवीर का ही नाम था।
जहां कुछ लोग उनके इस बोल्ड कदम की तारीफ कर रहे थे वहीं कुछ लोगों ने इसका विरोध
भी जताया था।
इतना ही नहीं कई लोग तो इसे मानसिक कचरा भी बता रहे थे और इस फोटोशूट
के अगेंस्ट रणवीर के खिलाफ कई FIR
दर्ज कराई गईं। मगर रणवीर
के न्यूड फोटोशूट के बाद कई और सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर अपनी न्यूड तस्वीरों शेयर
की। अब लिस्ट में बिग बॉस फेम एक्टर आसिम रियाज का नाम भी शामिल हो गया है।
दरअसल, आसिम रियाज ने इंस्टाग्राम पर अपने फोटोशूट झलक फैंस के साथ शेयर की
है। ये आसिम का सबसे बोल्ड फोटोशूट है। आसिम ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वह शर्ट
लेस नजर आ रहे है और अपनी जींस को एक साइड से नीचे करके पोज मारते दिख रहे हैं। एक्टर
इस फोटो में अपने सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे है।
आसिम का किलर उनके फैंस को तो काफी पसंद आ रहा है। आसिम ने अपनी इस फोटो के
कैप्शन में हैशटैग के साथ “थ्रोबैक 2017” लिखा है। इस पोस्ट पर लोग जमकर कॉमेंट कर रहे
है। कुछ लोग आसिम की फिटनेस की तारीफ कर रहे है तो वहीं कुछ लोग कॉमेंट में रणवीर
सिंह पर तंज कस रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘रणवीर भइया ने सबको
बिगाड़ दिया।’ दूसरे यूजर ने लिखा, “साले सब नांगे होते हैं…ये हो क्या गया है देश को।”
बता दें, कुब्रा सैत की किताब के लॉन्च के मौके पर
विद्या बालन से जब रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट के विवाद पर राय जानने की कोशिश की
गयी तो उन्होंने मुस्कुराते हुए और एकदम हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, “अरे क्या प्रॉब्लम है? पहली बार कोई आदमी ऐसा कर रहा है। हम लोगों को
भी आंखें सेंकने दीजिए ना!”


Download Android App
Download iOS App



![Vidya Balan Photos [HD]: Latest Images, Pictures, Stills of Vidya Balan - FilmiBeat](https://punjabkesari.comhttps://www.filmibeat.com/ph-big/2022/02/vidya-balan_164386594990.jpg)



