महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और युवा सेना के प्रमुख आदित्य ठाकरे ने आज कहा कि राज्य में जरा भी विश्वासघात को कभी बर्दाश्त नहीं किया जाता है। इसलिए एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार निश्चित रूप से गिर जाएगी। कोंकण क्षेत्र की चार दिवसीय यात्रा के दौरान शिवसेना के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिंदे सरकार का ध्यान ”गंदी राजनीति” पर है, जनता के कल्याण पर नहीं।

महाराष्ट्र विश्वासघात को बर्दाश्त नहीं करता
पूव्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ने शिंदे सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, ”एक-डेढ़ महीने तक यह पूरा राजनीतिक नाटक चलेगा। सरकार निश्चित रूप से गिर जाएगी। महाराष्ट्र विश्वासघात को बर्दाश्त नहीं करता।”उन्होंने कहा कि राज्य में मूसलाधार बारिश हुई और बाढ़ आई, लेकिन सरकार को कोई चिंता नहीं हुई।गौरतलब है कि शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के 40 विधायकों ने पिछले महीने शिवसेना से बगावत कर दी थी, जिसके चलते उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई थी।


Download Android App
Download iOS App



