मौत कब, कहां और कैसे गले लगा ले कुछ नहीं कहा जा सकता है। मध्य प्रदेश के भोपाल में कुछ ऐसा ही हुआ, जब अपनों के साथ डांस करते हुए एक सीनियर डॉक्टर जमीन पर गिरे और फिर कभी उठ नहीं सके। किसे पता था जब इस पल उनके साथ कदम से कदम मिला रहे हैं, वो पलभर में दुनिया को अलविदा कह देंगे। सीनियर डॉक्टर के आखिरी लम्हों का भावुक वीडियो भी सामने आया है।
दरअसल, भोपाल के वरिष्ठ डॉक्टर सीएस जैन एक पार्टी में अपने परिवार और मित्रों के साथ डांस कर रहे थे, तभी अचानक उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया और उनकी मौत हो गई। सी एस जैन दो दिन पहले एक होटल में अपने अन्य चिकित्सक मित्रों और परिजनों के साथ पार्टी कर रहे थे।
1975 के MBBS बैच के डॉक्टर्स की पार्टी में गए फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सीएस जैन को डांस करते वक्त दिल का दौरा पड़ा और वे गिर पड़े. पार्टी में उस वक्त पार्टी में कार्डियोलॉजी सहित कई विभागों के 50 से ज्यादा सीनियर डॉक्टर मौजूद थे लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका, श्रद्धांजलि pic.twitter.com/FCqehDN0J0
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) October 19, 2021
अन्य लोगों की तरह वह भी फिल्मी गांव पर थिरक रहे थे। अचानक उनके पैर लड़खड़ाए और वे जमीन पर गिर पड़े। वहां मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तब तक वे कार्डियक अरेस्ट की चपेट में आ गए थे और उन्हें नहीं बचाया जा सका।
डॉक्टर सीएस जैन ने साल 1975 में अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। साल 1975 के MBBS बैच का रीयूनियन समारोह भोपाल में आयोजित किया गया था। 1975 के एमबीबीएस बैच के रीयूनियन समारोह में नाच-गाना चल रहा था। सीएस जैन विधिविज्ञान विशेषज्ञ (फॉरेंसिक एक्सपर्ट) थे और उन्होंने मेडिकोलीगल एक्सपर्ट के रूप में वर्षों सेवाएं दे चुके थे।


Download Android App
Download iOS App



