MP : प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा बोले- कांग्रेस के घटनाक्रम से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं

Summary :

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के विधायकों की खरीद-फरोख्त को लेकर विपक्षी भाजपा पर लग रहे आरोपों का पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने जवाब देते हुए कहा है कि इससे भाजपा का कोई लेना देना नहीं है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को इस आरोप का खंडन किया कि वह मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने कहा है कि  इससे भाजपा का कोई लेना देना नहीं है। 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने कहा, इस घटनाक्रम से भाजपा का कोई लेना देना नहीं है। यह सब कांग्रेस के अंतर्कलह का नतीजा है और इसका जवाब मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दें। वर्तमान की सरकार ब्लैकमेल सरकार है जो बनी भी तो जोड़तोड़ से थी। 

MP की कमलनाथ सरकार ने BJP पर लगाया कांग्रेस के 8 विधायकों को बंधक बनाने का आरोप

शर्मा ने आगे कहा, भाजपा इस तरह के किसी प्रयास में शामिल नहीं है और इससे उसका कोई लेना देना नहीं है। ज्ञात हो कि, राज्य के आठ विधायकों के हरियाणा के गुरुग्राम के होटल में बंधक बनाए जाने की बात सामने आई है। वहीं कांग्रेस ने एक बसपा विधायक रमा बाई को इस होटल से मुक्त कराए जाने का दावा किया है। 
सूात्रों के अनुसार, इस सारे घटनाक्रम को आगामी समय में होने वाले राज्यसभा के चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि राज्य की तीन सीटों के चुनाव होने वाले है। 
एक सदस्य के लिए 58 विधायकों का समर्थन चाहिए, इस स्थिति में कांग्रेस और भाजपा के एक एक सदस्य का चुना जाना तय है, वहीं दूसरी सीट पाने के लिए दोनों दलों को जोर लगाना हेागा। दूसरी सीट जीतने के लिए कांग्रेस को एक वहीं भाजपा को नौ से ज्यादा विधायकों की जरुरत होगी। 

Desk Team