MP: सिवनी में दर्दनाक हादसा, कार और बस की टक्कर में तीन की मौत, 28 घायल

Summary :

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में शनिवार को एक कार और बस के बीच टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई।उन्होंने बताया कि टक्कर में बस में सवार 26 पुलिसकर्मियों समेत 28 लोग भी घायल हो गए।इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी है। मध्य प्रदेश के सिवनी में हुआ दर्दनाक हादसा कार और बस की टक्कर में तीन की मौत, 28 घायल बस नियंत्रण से बाहर हो गई और पलट गई पुलिस के अनुसार, एक कार में पांच लोग यात्रा कर रहे थे, तभी वह दूसरी लेन में चली गई और सामने से आ रही बस से टकरा…

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में शनिवार को एक कार और बस के बीच टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई।उन्होंने बताया कि टक्कर में बस में सवार 26 पुलिसकर्मियों समेत 28 लोग भी घायल हो गए।इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी है।

  • मध्य प्रदेश के सिवनी में हुआ दर्दनाक हादसा
  • कार और बस की टक्कर में तीन की मौत, 28 घायल
  • बस नियंत्रण से बाहर हो गई और पलट गई

पुलिस के अनुसार, एक कार में पांच लोग यात्रा कर रहे थे, तभी वह दूसरी लेन में चली गई और सामने से आ रही बस से टकरा गई। बस में 26 पुलिसकर्मी सवार थे।
यह हादसा शनिवार तड़के सिवनी जिले के केवलारी थाना अंतर्गत केवलारी तहसील के धनगड़ा गांव के पास हुआ।

बस नियंत्रण से बाहर हो गई और पलट गई

सिवनी के एसपी राकेश कुमार सिंह ने एएनआई को बताया, “हादसा रात करीब 1 बजे हुआ। ड्यूटी के लिए पुलिस कर्मियों को लेकर एक बस मंडला से निकली थी और एक कार में कुछ लोग नागपुर से आ रहे थे और मंडला की ओर जा रहे थे। जब वे धनगड़ा के पास पहुंचे, तो कार में टक्कर हो गई। ड्राइवर ने ओवरटेक करने की कोशिश की, उसके आगे एक और वाहन चल रहा था और विपरीत दिशा से आ रही बस से उसकी टक्कर हो गई।””टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का शाफ्ट टूट गया। इसके कारण बस नियंत्रण से बाहर हो गई और पलट गई। जिससे अंदर बैठे सभी 26 पुलिस जवान घायल हो गए।

2 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई

इस बीच, कार चालक की भी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार अन्य लोगों को केवलारी सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां उनमें से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक महिला समेत दो अन्य को नागपुर रैफर किया गया। एसपी ने बताया कि इनमें से महिला की हालत गंभीर थी।मृतकों की पहचान मंडला जिले के रहने वाले कन्हैया जसवानी (78), निखिलेश जसवानी (45) और राजू महिषद के रूप में की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Desk Team