देश में जहां एक ओर कोरोना वायरस का आतंक लोगों को अभी भी डरा रहा है। तो वहीं, देश में लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर को तोड़ दिया है और इस गंभीर मुद्दे को विपक्ष ने अपना राजनीतिक हथियार बनाकर सरकार के ऊपर चलाया है।
कांग्रेस ने बेरोजगारी और अन्य मुद्दों को लेकर आज यहां युवा कांग्रेस की ओर से आयोजित प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की और आरोप लगाया कि इसी वजह से जनता परेशान है।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के पास प्रदर्शन के पहले सभा आयोजित की गयी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, सुरेश पचौरी और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास भी शामिल हुए। श्री कमलनाथ और अन्य वक्ताओं ने इस मौके पर कहा कि पेट्रोल, डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। आवश्यक वस्तुओं और खाद्य सामग्री के दाम भी काफी बढ़ गए हैं। इस वजह से आम लोग परेशान हैं, लेकिन केंद, और राज्य सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। वक्ताओं ने अन्य मुद्दे भी उठाए।
सभा के बाद युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह और युवा कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी तथा प्रदेश से आए हजारों कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ने का प्रयास करने लगे। मौके पर पहले से ही बैरिकेडिंग के साथ मौजूद पुलिस अधिकारियों और जवानों ने सभी को आगे बढ़ने से रोक दिया। कुछ लोगों ने बैरिकेडिंग लांघने का प्रयास किया। पुलिस ने वॉटरकैनन का उपयोग किया, जिससे भीड़ छंटने लगी। इसके बाद कुछ लोगों को पुलिस जवानों ने लाठियों की दम पर खदेड़ दिया।
पुलिस ने डॉ भूरिया और दर्जनों नेताओं व कार्यकर्ताओं को बस में बिठाया और प्रदर्शनस्थल से दूर ले गए। इस तरह गिरफ्तारियां देने के बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया। प्रदर्शनस्थल पर मौजूद पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने मीडिया से कहा कि पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह सरकार के समय महंगायी‘डॉयन’थी और अब नरेंद, मोदी की सरकार के समय यह‘अप्सरा’हो गयी है। खाद्य तेलों के दाम कहां पहुंच गए हैं। गरीबों को खाद्यान्न और तेल नहीं मिल रहा है।

मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें सबसे अधिक हैं। सरकार विधानसभा में जन मुद्दों पर चर्चा करवाना नहीं चाहती। इसलिए युवा कांग्रेस ने यह प्रदर्शन किया। हमारी पार्टी‘मिशन 2023’में आ गयी है और 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस वापस सत्ता में लौटेगी।
पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने मीडिया से चर्चा में आरोप लगाया कि पुलिस ने शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे हम सभी कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसायीं और वॉटरकैनन का उपयोग किया। हमारे कई कार्यकर्ताओं को चोट पहुंची है। राज्य की शिवराज सिंह चौहान दमनात्मक नीति अपना रही है और इसका जवाब प्रदेश की जनता देगी।

Download Android App
Download iOS App