पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने वाले मुंबई यूनिवर्सिटी के एकेडमी ऑफ आर्ट के डायरेक्टर योगेश सोमन को जबरन छुट्टी (फोर्स लीव) पर भेज दिया गया है। वहीं बीजेपी ने इस मौके को लपकते हुए डायरेक्टर पर की गई कार्रवाई का विरोध करते हुए महाराष्ट्र की महा विकास आघाड़ी सरकार को असहिष्णु करार दिया है।
एकेडमी ऑफ आर्ट के डायरेक्टर योगेश सोमन ने दिसंबर महीने में फेसबुक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था। यह वीडियो राहुल गांधी के वीर सावरकर को लेकर दिए गए बयान से संबंधित था। यूनिवर्सिटी ने इस पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी का भी गठन किया। वीडियो वायरल होने के बाद छात्र एकेडमी ऑफ आर्ट के डायरेक्टर योगेश सोमन को हटाने की मांग कर रहे थे।
राहुल गांधी (खान) चा तीव्र निषेध !!!#वीर_सावरकर #Savarkar pic.twitter.com/FkNvIqxdmw
— Yogesh Soman (@shriyogeshwar) December 14, 2019
सोमन ने फेसबुक और ट्विटर पर 14 दिसंबर को 51 सेकंड का वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कहा है कि “आप वास्तव में सावरकर नहीं हो, सच तो यह है कि आप सच्चे गांधी भी नहीं हो, आपके पास कोई वैल्यू नहीं है। यह कहते हुए गांधी के पप्पूगिरी का विरोध करता हूं।”
यूनिवर्सिटी प्रशासन के मुताबिक गठित की गई कमेटी ने डायरेक्टर को जबरन छुट्टी पर भेजा गया। वहीं, इसको लेकर कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई, वामपंथी छात्र संगठन एआईएसएफ और छात्र भारती ने योगेश सोमन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए यूनिवर्सिटी में भारी विरोध प्रदर्शन किया था।
बता दें कि 13 दिसंबर को एक रैली में राहुल गांधी ने कहा था कि वे राहुल सावरकर नहीं राहुल गांधी हैं। उसके बाद उन्होंने मेक इन इंडिया की खिल्ली उड़ाते हुए कहा था कि अब यह प्रोजेक्ट रेप इन इंडिया बन गया है। राहुल गांधी के इस बयान की काफी आलोचना हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



