मुंबई के कांदिवली पश्चिम में आज सुबह एक ईमारत में भीषण आग लग गयी। हवा में उठते धुंए के गुबार को देख लोग दहशत में आ गए और जान बचाने के ईमारत की छत पर चले गए। फायर ब्रिगेड ने सभी 40 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं घटना में 5 लोग घायल हुए हैं।
बीएमसी आपदा नियंत्रण के अनुसार, कांदिवली पश्चिम उपनगर के जनकल्याण नगर में एक पुरानी सात मंजिला एमएचएडीए इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बिजली के मीटर के कमरे में सुबह करीब 10.15 बजे आग लग गई। जैसे ही आग की लपटें और धुआं ऊपर की ओर फैल गया, ऊपर के फ्लोर पर रहने वाले लोग घबरा गए और छत पर चढ़ गए। उसके बाद दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया।
शिवसेना ने की नितेश राणे के निलंबन की मांग, कहा- फडणवीस के आश्वाशन के बावजूद नहीं रुकी टिप्पणियां
एमएफबी के अग्निशामकों ने सीढ़ी लगाकर छत पर फंसे कम से कम 40 लोगों को बचाया, वहीं अन्य लोग आग से जूझते रहे। अधिकारियों ने कहा कि अन्य पांच लोगों को दम घुटने से चोटें आईं और उन्हें पास के अस्पतालों में ले जाया गया, जबकि आग के कारणों की जांच की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



