बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी फिल्मों से ज्यादा अपनी बोल्ड एंड हॉट अवतार को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। एक्ट्रेस हमेशा अपने ग्लैमरस अंदाज से लोगों के होश उड़ा देती हैं। जिनको उनके चाहने वालों का खूब प्यार भी मिलता है। हाल ही में दिशा ने अपनी कुछ नई तस्वीरें पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने बोल्डनेस की सारी हदें तोड़ दी हैं। वहीं अब यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

इन फोटो में एक्ट्रेस बिकिनी पहन समुद्र किनारे हुस्न के जलवे बिखेर रही हैं। दिशा की मदहोश कर देने वाली अदाएं लोगों के होश उड़ाने के लिए काफी हैं। वैसे एक्ट्रेस की ये तस्वीरें इतनी ज्यादा बोल्ड हैं कि फैंस उनकी इस तस्वीर पर तबाड़तोड़ कमेंट कर रहे हैं। फोटो में दिशा समुंदर किनारे खड़ी हैं। उनकी यह सिजलिंग फोटो फैंस को दीवाना बना रही है।

अपनी इस बेहद ग्लैमरस तस्वीर को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में वेदर का साइन बनाया है। इस तस्वीर में उन्होंने छाए हुए काले बादलों को दिखाया है। वहीं एक्ट्रेस बीच पर खड़ी होकर कैमरे की तरफ देख पोज दे रही हैं। हालांकि इस तस्वीर में उनका चेहरा साफ नहीं दिख पा रहा है।
एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो दिशा ने रेड बिकिनी पहन फोटो क्लिक करवाई है। उनकी नई तस्वीर में बाल खुले हुए हैं और वह बेहद हॉट लग रही हैं। फैंस उनकी इस बोल्ड तस्वीर पर अमेजिंग, गॉर्जियस, हॉटी, किलर, लवली और ब्युटीफुल जैसे कमेंट कर रहे हैं।

गौरतलब है दिशा पटानी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। ये कोई पहली बार नहीं जब दिशा ने बिकिनी तस्वीर शेयर की हो इससे पहले भी एक्ट्रेस अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर कर करती रहती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा फिल्म ‘योद्धा’ में पहली बार एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल 11 नवंबर को रिलीज हो सकती है।


Download Android App
Download iOS App



