मुंबई में भारी बारिश के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन विमानों का परिचालन प्रभावित रहा और 30 उड़ानें रद्द हो गयीं। इसके अलावा 118 उड़ानों में देर हो गयीं। उड़ानों को ट्रैक करने वाली एक वेबसाइट के अनुसार, बृहस्पतिवार को 14 आने वाली उडानें तथा 16 जाने वाली उड़ानें रद्द हुईं।
इसके साथ ही 118 उड़ानें रद्द हो गयीं। मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि परिचालन सामान्य है। उसने कहा, ‘‘इंडिगो ने उड़ानें रद्द होने की सूचना दी है। कृपया अधिक जानकारी के लिये कंपनी से संपर्क करें।’’
एक सूत्र ने कहा कि इंडिगो ने कर्मचारियों की कमी के कारण बुधवार की रात परिचालन निलंबित कर दिया था। कंपनी ने बृहस्पतिवार की सुबह एक बयान में कहा कि परिचालन समय के हिसाब से पुन: शुरू कर दिया गया है। बुधवार को यहां करीब 20 उड़ानें रद्द की गयी थीं तथा 455 उड़ानों में देर हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



