गैंगस्टर एजाज लकड़ावाला पर बरन वसूली करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि जेल में बंद लकड़ावाला ने शहर के एक होटल व्यवसायी से दो करोड़ रुपये की जबरन मांगी। होटल व्यवसायी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को लकड़ावाला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
अधिकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता वकोला का रहने वाला है । उसने आरोप लगाया है कि जून 2013 से 2017 के बीच उसे लकड़ावाला से कई बार धमकी मिली थी और इस दौरान दो करोड़ रुपये की मांग भी की गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी ने वसूली की मांग पूरी नहीं होने पर शिकायतकर्ता को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।
दिशा सालियान मानहानि मामले में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और उनके बेटे को गिरफ्तारी से 10 मार्च तक मिली राहत
अधिकारी के अनुसार, होटल व्यवसायी ने उस समय लकड़ावाला और उसके साथियों के डर से शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। उन्होंने बताया कि जांच के लिए मामला मुंबई क्राइम ब्रांच की वसूली रोधी शाखा (एईसी) को स्थानांतरित कर दिया गया है।अधिकारी के मुताबिक, जबरन वसूली के नए मामले की जांच के सिलसिले में अपराध शाखा लकड़ावाला को हिरासत में लेगी।
उन्होंने बताया कि एईसी लकड़ावाला के खिलाफ जबरन वसूली के कई मामलों की जांच कर रही है। अधिकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस ने इससे पहले दिसंबर 2021 में लकड़ावाला और उसके सहयोगी सलीम महाराज के खिलाफ पश्चिमी उपनगर के डीएन नगर में रहने वाले एक व्यवसायी से पांच करोड़ रुपये की मांग करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी।


Download Android App
Download iOS App



