उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव सियासी बयानबाजी को काफी आगे लेकर जा चुके है। सभी दल के नेता एक दूसरे पर तीखे वार और पलटवार कर रहे है। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव न केवल राज्य की सरकार चुनने के लिए है, बल्कि संविधान और भारत के लोकतंत्र को बचाने के लिए भी है।
भाजपा की चुनाव हारने की निराशा उनके कार्यों और भाषा में दिखाई देती है
समाजवादी पार्टी (सपा) और गठबंधन सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के उम्मीदवारों के लिए मऊ में एक रैली को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि राज्य में चल रहे चुनाव देश में अब तक के सबसे बड़े चुनाव हैं। यादव ने कहा कि भाजपा की चुनाव हारने की निराशा उनके कार्यों और भाषा में दिखाई देती है, और इसका उदाहरण सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला और एसबीएसपी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर का अपमान है।
आज दुनिया के किसी देश की हैसियत नहीं है कि वह भारत की तरफ आंख उठा कर देख सके: राजनाथ
उन्हें एहसास हो गया है कि लोग अब भाजपा के साथ नहीं हैं
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा ,‘‘क्या अब चिन्तित हो चुके लोगों की भाषा और व्यवहार नहीं बदला है? अब आप उनके चेहरे पर हार देख सकते हैं। वे न केवल निराश हैं, बल्कि उन्होंने सपा नेताओं का अपमान करना शुरू कर दिया है क्योंकि उन्हें एहसास हो गया है कि लोग अब भाजपा के साथ नहीं हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘छठे चरण का मतदान हो चुका है, सातवें चरण का मतदान होने वाला है और मैं यहां आपका समर्थन लेने आया हूं। मुझे उम्मीद है कि जिस भी सीट से सपा और गठबंधन के एसबीएसपी उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं वहां आप उनकी जीत सुनिश्चित करेंगे।’’
यह चुनाव देश का सबसे बड़ा चुनाव होने जा रहा है
उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश का सबसे बड़ा चुनाव होने जा रहा है और यह न केवल उप्र में सरकार चुनने के लिए है बल्कि भारत के संविधान, भारत के लोकतंत्र को बचाने के लिए भी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा और उसके नेताओं पर झूठ फैलाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने यहां गठबंधन के उम्मीदवारों के साथ मंच साझा किया, जिसमें बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी भी शामिल थे। उन्होंने लोगों से अब्बास को जिताने की अपील की।
अखिलेश ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनती है तो गरीबों को पूरे पांच साल तक मुफ्त राशन दिया जाएगा। मऊ में सातवें और अंतिम चरण में सात मार्च को मतदान होना है। चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



