देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मुंबई का हाल भी कुछ ऐसा ही है।कई इलाकों में शनिवार सुबह भारी बारिश हुई है। रहत की बात सिर्फ ये है कि इससे परिहवन की सेवाएं बिल्कुल भी प्रभावित नहीं हुई है।और कहीं भी बड़े पैमाने पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह सात से आठ बजे के बीच मुंबई शहर और पूर्वी व पश्चिमी उप नगरीय इलाकों में भारी बारिश हुई।नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि एक घंटे के दौरान दादर दमकल कार्यालय और रेवाली कैंप के पास 28 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
वहीं, एफ उत्तरी वार्ड कार्यालय के पास 21 मिलीमीटर, एफ-दक्षिणी कार्यालय में 18 मिलीमीटर, वाडाला दमकल कार्यालय के पास 17 मिलीमीटर और रे रोड स्थित ब्रिटानिया के पास 12 मिलीमीटर बारिश हुई।पूर्वी उपनगर में एम-पूर्वी और एल-पश्चिमी वार्ड कार्यालय के पास क्रमश: 17 मिलीमीटर और 12 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।


Download Android App
Download iOS App



