मुंबई में विभिन्न कॉलेजों के छात्र जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में हुई हिंसा के विरोध में सोमवार सुबह ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ पर एकत्र हुए। छात्रों ने हिंसा के खिलाफ नारेबाजी भी की। इससे पहले रविवार रात भी जेएनयू के छात्रों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए छात्रों ने मोमबत्ती जलाईं थी।
मुंबई के विभिन्न कॉलेजों के अधिकतर छात्र ताज महल पैलेस होटल के पास एकत्रित हुए। छात्र ने कहा कि यह तत्काल आहूत किया मार्च था। जेएनयू परिसर में रविवार रात उस वक्त हिंसा भड़क गयी थी, जब लाठियों से लैस कुछ नकाबपोश लोगों ने छात्रों तथा शिक्षकों पर हमला कर दिया था और परिसर में संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था जिसके बाद प्रशासन को पुलिस को बुलाना पड़ा था।

इस हमले में जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष सहित कम से कम 28 लोग घायल हुए हैं। प्रत्यदर्शियों ने आरोप लगाया है कि हमलावर जेएनयू परिसर में तब घुसे जब जेएनयू शिक्षक संघ परिसर में हिंसा और छात्रों तथा प्रोफेसरों पर हमलों के मुद्दे पर बैठक कर रहे थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वे तीन छात्रवासों में भी घुसे।
दिखाई जा रही फुटेज में पुरुषों का एक समूह हाथ में हॉकी और लोहे की छड़ें लिए एक इमारत के पास नजर आ रहा है। वाम नियंत्रित जेएनयूएसयू और आरएसएस से संबद्ध एबीवीपी इस हिंसा के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



