Mumbai Train Murder Case: AC कोच के टॉयलेट में 6 साल के बच्चे का मिला शव, नजारा देख चिल्लाया पैसेंजर

Summary :

Mumbai Train Murder Case: मुंबई के कुर्ला स्थित लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार को गोरखपुर से आने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस के एसी कोच के टॉयलेट में एक मासूम बच्चे का शव मिलने से स्टेशन पर हड़कंप मच गया। Mumbai Train Murder Case: डस्टबिन में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी रेलवे पुलिस को ट्रेन के टॉयलेट में डस्टबिन के अंदर 5 साल के एक बच्चे का शव मिला। जैसे ही यह खबर फैली, यात्रियों और रेलवे स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत जीआरपी ने कोच को खाली कराया और…

Mumbai Train Murder Case: मुंबई के कुर्ला स्थित लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार को गोरखपुर से आने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस के एसी कोच के टॉयलेट में एक मासूम बच्चे का शव मिलने से स्टेशन पर हड़कंप मच गया।

Mumbai Train Murder Case: डस्टबिन में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

रेलवे पुलिस को ट्रेन के टॉयलेट में डस्टबिन के अंदर 5 साल के एक बच्चे का शव मिला। जैसे ही यह खबर फैली, यात्रियों और रेलवे स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत जीआरपी ने कोच को खाली कराया और क्राइम ब्रांच की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया।

सूरत से किया अपहरण, नासिक होते हुए की हत्या

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक बच्चा सूरत का रहने वाला था। पुलिस को शक है कि बच्चे का ही एक रिश्तेदार उसे सूरत से अगवा कर नासिक ले गया और फिर दोनों ने कुशीनगर एक्सप्रेस से यात्रा शुरू की। इस दौरान ट्रेन में ही बच्चे की हत्या कर दी गई और शव को टॉयलेट के डस्टबिन में छिपा दिया गया।

Mumbai Train Murder Case
Mumbai Train Murder Case

Mumbai Train Murder Case: CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

अधिकारियों का मानना है कि आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद शव को छिपाने के लिए टॉयलेट के डस्टबिन का सहारा लिया। यह दृश्य इतना भयानक था कि पुलिसकर्मियों तक के होश उड़ गए। फिलहाल जीआरपी और क्राइम ब्रांच की टीम मिलकर ट्रेन और स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि पता चल सके कि आरोपी ने कब और कैसे हत्या की।

Mumbai Train Murder Case
Mumbai Train Murder Case

सगे भाई पर शक, फरार आरोपी की तलाश तेज

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस वारदात के पीछे बच्चे का ही सगा भाई हो सकता है। अंदेशा है कि उसी ने पहले बच्चे का अपहरण किया और बाद में ट्रेन में उसकी हत्या कर दी। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश में क्राइम ब्रांच की कई टीमें काम कर रही हैं।

Mumbai Train Murder Case: परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, यात्रियों में डर

इस दर्दनाक वारदात से ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों में डर का माहौल है। वहीं जब मृतक बच्चे की मां जीआरपी थाने पहुंची, तो वह बेसुध हो गई और फूट-फूटकर रोने लगी। यह हादसा उनके लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और पूरे मामले का सच सामने लाया जाएगा। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: नकली कंकाल, बनावटी कहानी..हिंदू धर्म को बदनाम करने की साजिश! धर्मस्थल केस में बड़ा खुलासा

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।