Noida Supernova Suicide Case: दिल्ली-एनसीआर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, सबसे ऊंची इमारतों में शुमार नोएडा सेक्टर 125 में स्थित सुपरटेक सुपरनोवा से एक युवक ने कूदकर खुदखुशी कर ली है। यह पूरा मामला नोएडा सेक्टर-125 थाना सेक्टर-126 क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान दिल्ली निवासी रवि के रूप में हुई है।
Noida Supernova Suicide Case: क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रवि अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सुपरनोवा में ठहरा हुआ था. लेकिन वह बीते 24 घंटे से लापता था। रवि के लापता होने की रिपोर्ट उसके परिजनों ने दिल्ली के हौज खास थाने में दर्ज कराई थी. रवि ने शुक्रवार को अचानक सुपरटेक सुपरनोवा की 32वीं मंजिल से कूद गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने रवि के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Noida Supernova Suicide Case: मामले पर क्या बोली पुलिस?
इस पूरे मामले पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह मामला आत्महत्या से जुड़ा हुआ लग रहा है। हालांकि युवक के इस कदम को उठाने के पीछे की वजह का असली खुलासा अभी नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस रवि के परिजनों और उसकी गर्लफ्रेंड से पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का सही खुलासा हो सके।
Noida Supernova Suicide Case: यह पहला मामला नहीं?
नोएडा पुलिस के मुताबिक, युवक दिल्ली का रहने वाला था और उसकी गुमशुदगी की एफआईआर दिल्ली में उसके परिजनों ने कराई थी। ऐसे में मामले की जांच दिल्ली पुलिस गहनता से कर रही है। बता दें कि सुपरनोवा जैसी हाईराइज इमारत से आत्महत्या का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी यहां से कूदकर जान देने की कई मामले आ चुके हैं, जिसके चलते सुरक्षा प्रबंधों पर सवाल उठते रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App




