केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन ने बुधवार को विदेश राज्यमंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरूर के उस ट्वीट को लेकर उनकी आलोचना की जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दाढ़ी का मजाक उड़ाया था। इस पर थरूर ने जवाब दिया कि “संघियों” में हास्य बोध न होना एक पुरानी समस्या है।
मुरलीधरन ने ट्वीट किया, “जल्दी ठीक हो जाइए शशि थरूर। मैं आयुष्मान भारत के तहत अस्पताल में आपकी व्यवस्था करवा दूंगा। अपनी बीमारी से जल्दी ठीक हो जाईए।”
इसके जवाब में थरूर ने लिखा, मैं आश्वस्त हूं कि मेरी जो भी बीमारी है उसका इलाज संभव है लेकिन आपके जैसे संघियों में हास्य बोध न होना एक पुरानी बीमारी है और इसके लिए आयुष्मान भारत के तहत भी कोई इलाज नहीं है।

बता दें कि दोनों राजनेता केरल से है, जहां विधानसभा चुनाव होने है। दो दिन पहले शशि थरूर ने ट्विटर पर एक मीम साझा किया था जिसके एक ग्राफ में देश की गिरती हुई जीडीपी के आंकड़े को दिखाया गया था। उसी मीम में एक और तस्वीर थी, जिसमें बताया गया था कि जैसे-जैसे पीएम मोदी की दाढ़ी की लंबाई बढ़ती गई, वैसे-वैसे जीडीपी का ग्राफ गिरता गया। थरूर ने इस मीम को साझा करते हुए लिखा था, “इसे कहते हैं ग्राफिक इलेस्ट्रेशन के माएने। “


Download Android App
Download iOS App



