कर्नाटक पुलिस ने शनिवार को कहा कि दक्षिण कन्नड़ जिले के सुरथकल शहर में एक मुस्लिम युवक की नृशंस हत्या के मामले में 21 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।मोहम्मद फाजि़ल मंगलपेट की गुरुवार शाम को हत्या कर दी गई थी और ऐसा संदेह है कि उसकी मौत भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रवीण कुमार नेतरू की हत्या का बदला लेने के लिए हुई थी।
विपक्ष ने आरोप लगाया कि चूंकि लोगों का सत्तारूढ़ भाजपा से विश्वास उठ गया है, इसलिए वे कानून अपने हाथ में ले रहे हैं। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और एडीजीपी आलोक कुमार ने कहा है कि हत्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है और पुलिस को दोनों मामलों में आरोपियों को पकड़ने के लिए कुछ समय चाहिए। निषेधाज्ञा और भारी पुलिस सुरक्षा के बीच दक्षिण कन्नड़ जिला में फिर से स्थिति सामान्य हो गई है।


Download Android App
Download iOS App



