बेंगलुरु हिंसा के दौरान मुस्लिम युवाओं ने पेश की एकता की मिसाल, मानव श्रृंखला बनाकर उपद्रवियों से बचाया मंदिर

Summary :

हिंसा में तीन लोगों की मौत और करीब 60 पुलिस के जवान घायल हुए। पुलिस ने हिंसा के दौरान आगजनी और पथराव करने वाले 110 लोगों को गिरफ्तार किया है।

कर्नाटक के बेंगलुरु में भड़की साम्प्रदायिक हिंसा के दौरान कुछ मुस्लिम युवाओं एकता की मिसाल पेश की। जहां एक तरफ उनके ही समुदाय के लोग पथरबाज़ी और आगजनी जैसे कृत्यों को अंजाम दे रहे थे वहीं कुछ युवाओं ने डीजे पुलिस स्‍टेशन के इलाके में मानव श्रृंखला बनाकर एक मंदिर को उपद्रवियों से बचाया।
इस एकता की मिसाल का न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि किस तरह मुस्लिम युवा मानव श्रृंखला बनाकर हनुमान मंदिर को आगे डट का खड़े है। बता दें कि आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट को लेकर मंगलवार देर रात बेंगलुरु में हिंसा भड़क गई। 


इस हिंसा में तीन लोगों की मौत और करीब 60 पुलिस के जवान घायल हुए। पुलिस ने हिंसा के दौरान आगजनी और पथराव करने वाले 110 लोगों को गिरफ्तार किया है। हिंसा के बाद इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। डीजे हल्ली और केजी हल्ली पुलिस स्टेशन की सीमा में कर्फ्यू लगा दिया गया है। 

बताया जा रहा है कि मुस्लिम समुदाय के लोग सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद के बारे में भड़काऊ पोस्ट डालने के लिए कांग्रेस विधायक के एक रिश्तेदार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर केजी हल्ली थाने के पास एकत्रित हुए। वे लोग अपनी मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे, जिस दौरान उन्होंने विधायक के मकान पर पथराव किया और आसपास खड़े वाहनों को आग लगा दी। 

Desk Team