बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने 11 अगस्त को अपना 35वां जन्मदिन मनाया। मशहूर डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला ने जैकलीन को इस खास मौके पर एक बड़ा सरप्राइज दिया। सलमान खान स्टारर किक 2 में जैकलीन को उन्होंने साइन किया है।

जैकलीन होंगी किक 2 में सलमान के साथ
इस बात की घोषणा नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने अपने इंस्टा पेज पर की। एक वीडियो साझा किया जैकलीन को बर्थडे का खास तोहफा देते हुए। उन्होंने जैकलीन को किक 2 में कास्ट किया है इस बात की जानकारी भी दी। इस वीडियो में किक फिल्म के कुछ सीन्स को दिखाया गया।
इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘यह रहा आपके जन्मदिन का उपहार जो आपको हमेशा याद रहेगा। इस बात का औपचारिक एलान करते हुए खुशी हो रही है कि सुबह चार बजे ही साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म की पटकथा को लॉक कर दिया है। इस कहानी में आपका किरदार भी बेहद शानदार होने वाला है। सलमान खान की इस फिल्म ‘किक 2’ की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। इस खबर की जानकारी इंस्टा पर साजिद नाडियाडवाला की पत्नी वर्दा खान नाडियाडवाला ने साझा की।
Can’t wait my Warduuu for Kickkkk 2!!! #Kick2 https://t.co/c0eD5xShJU
— Jacqueline Fernandez (@Asli_Jacqueline) August 11, 2020
जैकलीन ने वर्दा खान नाडियाडवाला की इस खबर का जवाब देते हुए लिखा, किक 2 के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार। जैकलीन ने किक के पहले पार्ट में काम किया था। उनकी और सलमान की जोड़ी उस फिल्म में फैंस को बहुत पसंद आई थी। बॉक्स ऑफिस पर किक ने अच्छा बिजनेस किया था। रेस 3 में भी सलमान और जैकलीन ने काम किया था।


Download Android App
Download iOS App



