नगालैंड के राज्यपाल आर एन रवि ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र एवं नगा राजनीतिक संगठनों के बीच वार्ताओं के सफल ‘‘निष्कर्ष’’ पर पहुंचने के साथ ही नगा अब दशक पुराने अपने राजनीतिक मुद्दों के समाधान के ‘‘बेहद करीब’’ हैं।
अगस्त 2019 में राज्यपाल पद का कार्यभार संभालने के बाद विधानसभा में अपने पहले अभिभाषण में रवि ने कहा कि नगालैंड में पीपुल्स डेमोक्रेटिक अलायंस (पीडीए) सरकार ने हमेशा ही नगा राजनीतिक मुद्दे के समाधान को अपने अहम एजेंडा में रखा है।
रवि नगा शांति वार्ताओं के लिए केंद्र की ओर से वार्ताकार भी थे। उन्होंने विधायकों से कहा, ‘‘मुझे आपको बताते हुए बेहद हर्ष हो रहा है कि हम लोग इस मुद्दे के समाधान के अब बेहद करीब हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



