विशाल आदित्य सिंह को फ्राईपैन से पीटने पर मधुरिमा को मिलेगी कड़ी सजा, आएगा डबल ट्विस्ट

Summary :

विवादित टीवी रियलिटी टीवी शो बिग बॉस में आये दिन शो के कन्टेस्टेंटों के बीच कोई न कोई ड्रामा देखने को मिलता है। इस हफ्ते मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह के बीच जमकर बवाल देखने को मिला। दोनों के बीच बहस से शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया की हद ही हो गयी।

विवादित टीवी रियलिटी टीवी शो बिग बॉस में आये दिन शो के कन्टेस्टेंटों के बीच कोई न कोई ड्रामा देखने को मिलता है। इस हफ्ते मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह के बीच जमकर बवाल देखने को मिला। दोनों के बीच बहस से शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया की हद ही हो गयी। 
बीते दिनों सलमान खान ने घर के सदस्यों को चेतावनी दी थी कि घर के अंदर तमीज से रहे और कोई भी हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। देखा जा सकता है कि इस चेतावनी का असर मधुरिमा तुली पर तो बिलकुल नहीं पड़ा है। 
इस हफ्ते मधुरिमा और विशाल आदित्य सिंह के बीच हुए झगडे में बात काफी आगे बढ़ गयी।  मधुरिमा विशाल से इतनी नाराज हुई कि उन्होंने विशाल आदित्य सिंह को फ्राईपैन से बुरी तरह पीट डाला। जिस बेरहमी से मधुरिमा ने विशाल को कूटा है , घर के अन्य सदस्य भी झटका खा गए है। 
इस वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान मधुरिमा की क्लास लेते नजर आएंगे और हो सकता है कि उन्हें इस लड़ाई – मारपीट की वजह से घर से बेघर भी कर दिया जाये। मधुरिमा के अलावा विशाल पर भी सलमान के गुस्से की गाज गिरना तय है। 

बता दें इन दिनों बिग बॉस ने विशाल और मधुरिमा को घर के अंदर बनी जेल में रहने की सजा सुनाई है। दोनों इस सजा का पूरा कर रहे है पर बिग बॉस से मिली नसीहतों का इनपर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। मधुरिमा को बार-बार विशाल पर गुस्सा आ रहा है और वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है। 

बता दें बीते दिनों मधुरिमा ने विशाल पर पानी भी फेंक दिया था और इससे पहले  मधुरिमा से तंग आकर विशाला ने भी उनपर पानी फेंका था । इसी बात से दोनों के बीच तनातनी शुरू हुई थी।  बीते हफ्ते घर से कोई बेघर नहीं हुआ था और इस हफ्ते हो सकता है कि एक की बजाये दो सदस्यों को घर से बाहर कर दिया जाये। 

Ujjwal Jain