सड़क पर आते दिखे इस ट्रक का गुस्सैल हाथी ने किया बुरा हाल, वायरल हुआ वीडियो

Summary :

सोशल मीडिया पर एक हाथी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह हाथी कर्नाटक के नागरहोल नेशनल पार्क का है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे हाथी ने गुस्से

सोशल मीडिया पर एक हाथी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह हाथी कर्नाटक के नागरहोल नेशनल पार्क का है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे हाथी ने गुस्से में एक ट्रक का बोनट तोड़ दिया। हाथी की यह घटना एक कैमरे में कैद हो गई। ट्विटर पर इस वीडियो को साझा किया है और आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। 
इस वीडियो को माइकल ड्वायर नाम के ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया है। ट्विटर यूजर्स भी इस वीडियो को देखकर हैरान हो गए हैं। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ट्रक का पीछा गुस्से में हाथी ने किया है और हाथी को गुस्से में देखकर ट्रक के ड्राइवर ने डर के मारे रिवर्स में चलाना शुरु कर दिया। 
देखा जा सकता है कि सूंड हाथी ने ट्रक के बोनट में घुसा दी और उसे चीर डाला। इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए माइकल ड्वायर ने कैप्‍शन में लिखा, कल गुस्से में कर्नाटक के हाथी ने ट्रक का पीछा किया और ट्रक के बोनट को अपनी सूंड से चीर दिया।

ट्रक की घटना के बाद ऐसी हालत हुई जिसे देखते हुए एक यूजर ट्रक की भी तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की। ट्विटर पर इस वीडियो को 5 हजार से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। 

वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ये वीडियो दिल दहला देने वाला है। बता दें कि एक वाइल्डलाइफ रिजर्व नागरहोल नेशनल पार्क है। बाघ और एशियाई हाथी यहां पर रहते हैं। पक्षी भी यहां पर बहुत ज्यादा तादाद में हैं। 

Desk Team