नगालैंड के CM नेफियो रियो और टीम के लोग कोरोना वायरस से संक्रमित, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

Summary :

नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियो रियो और उनकी टीम के साथियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। ये सभी 16 जुलाई को दिल्ली से दीमापुर लौटे थे ।

नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियो रियो और उनकी टीम के साथियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। ये सभी 16 जुलाई को दिल्ली से दीमापुर लौटे थे । मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर बताया ‘‘मैने 16 जुलाई से स्वयं को क्वारंटीन कर लिया था और मेरी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है, मैं क्वारंटीन अवधि पूरी होने तक लगातार सतर्क रहूंगा और सभी जरूरी नियमों का पालन करूंगा।’’ रियो के साथ योजना और समन्वय, भूमि राजस्व और संसदीय कार्य मंत्री नीबा क्रोनू,कृषि मंत्री जी काइटो एने और अन्य सहयोगी 16 जुलाई को दिल्ली से लौटे है और इन सभी ने स्वयं को क्वारंटीन कर लिया है।
 

निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी पांचों लोग सेल्फ क्वारंटीन में है। शनिवार को पांचों की कोरोना परीक्षण रिपोर्ट निगेटिव आई थी।सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के साथी और सदस्य 14 दिनों तक क्वारंटीन में रहेगे। इस बीच दीमापुर के नियाथु रित्रॉर्ट में भुगतान क्वारंटीन सुविधा में रह रहे उप मुख्यमंत्री वाई पैटोन, स्वास्थ्य मंत्री एस पांगन्यू फोम और पीएचई मंत्री जैकब झिमोमी तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी विधायकों का कोरोना परीक्षण अभी तक नहीं किया गया है।दीमापुर के कोविड अस्पताल के सूत्रों के अनुसार अभी तक तीन विधायकों के कोरोना जांच के लिए नमूने प्राप्त हुए है। ये तीनों विधायक 16 जुलाई को दिल्ली से दीमापुर लौटे है।

Desk Team