चीतों को लंपी Virus से जोड़ नाना पटोले ने दिया बेतुका बयान, फडणवीस बोले- ‘बेसिर पैर की बात करना इनकी आदत’

Summary :

महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता नाना पटोले ने लंपी वायरस (Lumpy Virus) को लेकर दिए बयान पर अपनी फजीहत करवा ली है। उनके बयान पर बीजेपी पूरी तरह से कांग्रेस पर हमलावर हो गई।

महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता नाना पटोले ने लंपी वायरस (Lumpy Virus) को लेकर दिए बयान पर अपनी फजीहत करवा ली है। उनके बयान पर बीजेपी पूरी तरह से कांग्रेस पर हमलावर हो गई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस ने नाना पटोले के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें बिना ज्ञान के बात करने का शौक है।
दरअसल, सोमवार को कांग्रेस महाराष्ट्र के प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि “लंपी रोग कई सालों से नाइजीरिया में चल रहा था। चीतों को भी वहीं से लाया गया है। केंद्र सरकार ने जानबूछकर किसानों का नुकसान करने के लिए ये व्यवस्था बनाई है।” आपको बता दें कि बीते महीने देश में जो 8 चीते आए हैं वो नाइजीरिया से नहीं बल्कि नामीबिया से लाए गए हैं।
BJP ने की कांग्रेस की घेराबंदी
 नाना पटोले के इस बयान देवेंद्र फणडवीस ने कहा कि “नाना पटोले को यह भी नहीं पता कि चीते कहां से लाए गए थे। उन्हें बिना ज्ञान के बात करने का शौक है, क्योंकि उन्हें पता है कि यही मीडिया में चलेगा।” वहीं इस मुद्दे को लपकते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी ट्विटर पर कांग्रेस नेता को टैग करते हुए कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, “चीतों को नाइजीरिया से नहीं बल्कि नामीबिया से भारत लाया गया था।”
वहीं बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट कर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, पटोले महाराष्ट्र के राहुल गांधी हैं। वे कहते हैं कि लंपी वायरस नाइजीरिया से आया और इसलिए आया क्योंकि मोदी जी वहां से चीते लेकर आए। अब असल में चीते तो नांबिया से आए थे। क्या इन्हें ये तक नहीं पता कि नाइजीरिया और नामीबिया अलग देश हैं?  


कांग्रेस ने हमेशा ही ऐसे झूठ फैलाए हैं। कोरोना के समय भी इन्होंने ऐसी फर्जी खबरें चलाई थीं। इन्हीं लोगों ने कोरोना वैक्सीन को लेकर डर पैदा किया था। अब क्या कांग्रेस उन पर एक्शन लेगी?

Desk Team