मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शराब को लेकर राजनीति कर रहे हैं, जबकि उनके ही शासनकाल के दौरान इस व्यवसाय को बढावा दिया गया था।
सलूजा ने कहा कि जब शिवराज सिंह चौहान चौहान की पार्टी सत्ता में थी और वह 13 वर्ष तक मुख्यमंत्री थे, तब उनकी सरकार ने शराब व्यवसाय को खूब बढ़वा दिया और शराबबंदी की घोषणा कर अपने वादे से पलट गए। लेकिन आज जब सत्ता में नहीं है, विपक्ष में हैं तो शराब के विरोधी बनकर जनता को भ्रमित और गुमराह कर रहे हैं।
महाराष्ट्र: शिवसेना नेता संजय राउत बोले- अगर राष्ट्रपति शासन लगा तो हम जिम्मेदार नहीं होंगे
नरेंद्र सलूजा ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान की सरकार के समय तत्कालीन विधायक जीतू पटवारी ने जब उस समय के वित्त मंत्री जयंत मलैया से शराब दुकानों और शराबबंदी को लेकर प्रश्न पूछा था, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से उल्लेखित किया कि सरकार शराबबंदी के पक्ष में नहीं है। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान आज कह रहे हैं कि उनकी सरकार धीरे धीरे शराब बंदी की पक्षधर थी, लेकिन उन्हीं की सरकार के समय शराब की दुकानों में इजाफा हुआ था।


Download Android App
Download iOS App



