दिग्विजय सिंह के हिंदू-मुस्लिम आबादी वाले बयान पर नरोत्तम मिश्रा की कड़ी प्रतिक्रिया

Summary :

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के हिंदू-मुस्लिम आबादी वाले बयान पर राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय देश और हिंदुओं को अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ते।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के हिंदू-मुस्लिम आबादी वाले बयान पर राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की प्रतिक्रिया सामने आई है। गृहमंत्री मिश्रा ने दिग्विजय पर देश और हिंदुओं को अपमानित करने का आरोप लगाया है।
गृहमंत्री ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि पूर्व मुंख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जहां देश को या हिंदुओं को अपमानित करने की या विभाजन की बात होगी, वहां वे कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह सेना, सुप्रीम कोर्ट, धारा-370 सब पर सवाल उठा चुके हैं, अब पेगासस पर सवाल उठा रहे हैं।


नरोत्तम मिश्रा ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि कांग्रेस को समझ आ गया है कि वो अकेले कुछ करने लायक नहीं रही। इसीलिए कांग्रेस आज विपक्षी दलों के साथ मिलकर एक प्रेसवार्ता करने जा रही है। उन्होंने कहा कि अच्छा होता कमलनाथ को ये भी समझ आ जाता कि शून्य प्लस शून्य से कोई अंक नहीं बनता है।

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने हिंदू-मुस्लिम आबादी पर अपना गणित समझते हुए कहा कि हिंदू की अपेक्षा मुस्लिम लोग काम बच्चे पैदा कर रहे है। उनका का कहना है कि साल 2028 तक देश में हिन्दुओं और मुस्लिमों की आबादी बराबर हो जाएगी। और तब देश की जनसंख्या का स्थिरिकरण भी हो जाएगा। 

Desk Team