नरोत्तम मिश्रा बोले- आमिर खान को धार्मिक विज्ञापनों से दूर रहना चाहिए, हिंदू भावनाओं को पहुंचा नुकसान

Summary :

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को कहा कि बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान को धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले विज्ञापनों और कृत्यों से दूर रहना चाहिए।

बॉलीवुड अभिनेता आमिऱ खान पर टिप्पणी करते हुए मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सुपरस्टार खान को हिंदू धार्मिक से जुड़े विज्ञापनों से सदैव दूर रहना चाहिए क्योंकि इससे हिंदू समाज में धार्मिक भावनाओं को भारी नुकसान पहुंचता और क्रूध की भावनाएं उत्पन्न हो सकती हैं। प्रसिद्ध अभिनेत्री कियारा आडवानी और आमिर खान को एक बैंक के  विज्ञापन के बाद सोशल मीडिया पर आलोचकों का पूर्णत सामना करना पड़ा।  
हिंदू भावनाओं को पहुंचाया नुकसान- गृह मंत्री 
मिली जानकारी के मुताबिक  मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आमिर खान को भारतीय परंपराओं और रीति रिवाजों को ध्यान में रखते हुए विज्ञापन करना चाहिए। इससे समाज में नेगेटिव माहोल पैदा हो जाता हैं। हालांकि, विज्ञापन में खान और आडवाणी को नवविवाहित जोड़े के रूप में अपनी शादी से लौटते हुए दिखाया गया है और चर्चा की जा रही वह दोनों बिदाई के समय नहीं रोए थे। इसकी को देखते हुए 
Aamir Khan to Marry for Third Time? | DESIblitz
विज्ञापन में आगे दर्शाया  गया है कि जोड़ा दुल्हन के घर पहुंचता है और दूल्हा दुल्हन के घर में पहला कदम रखता  जो कि हिंदू पारपंरिक में एक विपरीत संकेत देता है। जबकि पारंपरिक प्रथा के अनुसार दुल्हन दूल्हे के घर जाती है और उसके घर में सबसे  पहला कदम रखती है।
नरोत्तम ने आमिर खान को दी सलाह
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस विज्ञापन को लेकर  मिश्रा ने कहा कि शिकायत मेरे पास भी आई और जब शिकायत मिलने के बाद एक निजी बैंक के लिए अभिनेता आमिर खान का विज्ञापन मैंने भी देखा है। इस नेगेटिव विज्ञापन पर मेरा आमिर से अनुरोध  कि भारतीय परंपराओं और रीति-रिवाजों को ध्यान में रखकर आगे इस तरह का विज्ञापन करें।

Desk Team