KRK ने पूरे बॉलीवुड को दी हवन कराने की सलाह, सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी है वजह

Summary :

कमाल आर खान यानी केआरके हमेशा अपने विवादित ट्वीट की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार उन्होंने अपने लेटेस्ट ट्वीट में कहा कि पूरे बॉलीवुड को एक साथ हवन करना चाहिए। आइए जानते हैं कि उन्होंने इंडस्ट्री के लोगों को ऐसी सलाह क्यों दी है।

खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके अक्सर ही अपने
विवादित ट्वीट की वजह से सुर्खियों में बने रहते है। केआरके हर बॉलीवुड फिल्म का
रिव्यू करते हैं और ज्यादातर फिल्मों का रिव्यू को बेकार ही देते है। वह अपने ट्विटर
हैंडल पर आए दिन किसी ना किसी सेलेब्स का मजाक उडाते या फिर उसकी आलोचना करते
दिखते हैं।

Kamaal R Khan - KRK - YouTube

बीतों दिनों कमाल राशिद खान अपने कुछ पुराने विवादित ट्वीट की वजह से गिरफ्तार
भी हुए थे और उन्हें पुलिस कस्टडी में भी रखा गया था। हालांकि, अब तो बेल पर बाहर
आ चुके हैं और एक बार फिर वो ट्वीटर पर एक्टिव नजर आ रहे हैं। हालांकि इस बार
केआरके ने अपने लेटेस्ट ट्वीट मे बॉलीवुड की आलोचना करने की जगह उन्हें सलाह देते
दिख रहे हैं।

Sushant Singh Rajput, Bollywood Star, Dies at 34 - The New York Times

केआरके ने अपने ट्वीट में बॉलीवुड को एक हवन कराने की सलाह दी है। केआरके ने
अपने ट्वीट में लिखा है कि
‘मुझे पहले
विश्वास नहीं था। लेकिन अब मुझे भी विश्वास हो रहा है कि बॉलीवुड सुशांत सिंह
राजपूत के श्राप का शिकार है। पूरे बॉलीवुड मिलकर एक हवन करना चाहिए और ईश्वर से
क्षमा मांगनी चाहिए। उन्हें भगवान से वादा करना चाहिए कि वे फ्यूचर में सुशांत
सिंह राजपूत और मुझ जैसे बाहरी लोगों को परेशान नहीं करेंगे।
‘

एक बार फिर अपने इस ट्वीट के जरिए केआरके ने बॉलीवुड को दिवंगत अभिनेता सुशांत
सिंह राजपूत की सुसाइड की वजह बता दिया है। इससे पहले भी कई बार वो इसी तरह के ट्वीट
बॉलीवुड के खिलाफ करते आए हैं। बॉलीवुड के खिलाफ जहर उगलने का मौका कमाल राशिद खान
कभी नहीं छोड़ते हैं। बीतों दिनों उन्होंने हर बॉलीवुड सुपरस्टार की फिल्म के
खिलाफ कुछ ना कुछ विवादित ट्वीट किया था।

बता दे कि केआरके ने कुछ दिन पहले ही अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा था कि ‘मैंने जेल के अंदर अपनी 20 फीसदी मेमोरी खो दी है। वहां मैं
10 दिनों तक बिना खाए रहा था। मेरे डॉक्टर्स के मुताबिक
, मेरी मेमोरी अब वापस नहीं आएगी और मैं फ्यूचर
में अपनी और मेमोरी खो दूंगा। अगर मैं मर गया तो लोगों को पता होना चाहिए कि पहले
इन लोगों ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ किया और अब मेरे साथ किया जा रहा है।
‘

 

 

Desk Team