कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की किताब सनराइज ओवर अयोध्या को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने विधि-विषेषज्ञों से राय लेकर पुस्तक के बैन तक किए जाने की बात कही है। राज्य के गृहमंत्री डा मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि, सलमान खुर्शीद ने यह निंदनीय पुस्तक छापी है। विधि विशेष्यों से राय कराएंगे और इस पुस्तक को बैन कराएंगे।
डा मिश्रा ने कांग्रेस नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा, वे हिंदुत्व को खंडित करने का, हिंदुओं को जाति में बांटने का कोई अवसर छोड़ते नहीं है। देश को खंडित करने वाले लोग है, देश के टुकड़े होंगे, इंशा अल्लाह-इंशा अल्लाह, कहने वाले के पास सबसे पहले राहुल गांधी गए थे, यह वही विचार है जिसको सलमान खुर्शीद आगे बढ़ा रहे है।
डा मिश्रा ने आगे कहा कि कमल नाथ ने महान भारत नहीं बदनाम भारत कहा था, यह उसी का पार्ट है। किसी भी तरह देश जातियों मे बट जाए, हिंदुत्व के टुकड़े हों, इसलिए हमारी अस्था पर प्रहार करने का कभी कोई अवसर नहीं छोडा। जिस हिंदुत्व के बारे में सर्वोच्च न्यायालय कह चुका है कि हिंदुत्व एक जीवन पद्धति हैं, उस हिंदुत्व पर भी सवाल उठा दिए। सलमान खुर्शीद की पुस्तक को लेकर डा मिश्रा ने कहा कि वे विधि विशेष्यों से राय लेंगे और इस पुस्तक को बैन कराएंगे।


Download Android App
Download iOS App



